हल्द्वानी : मंगल पड़ाव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  यहां मंगल पड़ाव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना मान रही है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः मंगल पड़ाव में मछली मार्केट के पास दुकानदारों को एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर मंगल पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सूरज जोशी पुत्र रघुवर दत्त जोशी निवासी मछली बाजार के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में: हल्द्वानी में 8 क्विंटल संदेहास्पद मिठाई जब्त

प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। जबकि मृतक के परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि सूरज के गले में चोट के निशान हैं। साथ ही शरीर में भी वाहन के टायर चलाने के ‌निशान देखे गए हैं। इतना ही नहीं वह रात 15 हजार की नगदी लेकर गया था। उसके पास से महज 17सौ रूपये बरामद ‌हुए हैं। शेष नगदी के साथ ही मोबाइल फोन भी गायब है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला में अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। बहरहाल मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है