द्वाराहाट के तनुज बिष्ट बने सेना में लेफ्टिनेंट, प्रदेश का नाम किया रोशन

खबर शेयर करें -

द्वाराहाट के तनुज बिष्ट ने सीडीएस परीक्षा पास कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। अब वे असम में आर्मी के इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट कोर में अपनी सेवाएं देंगे।

अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट विकासखंड के तैली सुनौली के निवासी तनुज बिष्ट भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। तनुज के पिता मनोहर सिंह बिष्ट रिटायर कैप्टन हैं, जबकि उनकी माता बसंती बिष्ट एएनएम स्वास्थ्य विभाग द्वाराहाट में सेवाएं दे रही हैं। तनुज की तीन बड़ी बहनें हैं जिनमें से दो की शादी हो चुकी है और तीसरी बहन संगीता बिष्ट कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नहीं थम रहा मिलावटी खोये-पनीर का कारोबार! खाद्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल, प्रशासन की चुप्पी से जनता की सेहत खतरे में!

तनुज बिष्ट की शिक्षा और सेना में प्रवेश

तनुज की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठवीं तक आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली से हुई। इसके बाद उन्होंने बारहवीं कक्षा की पढ़ाई शिव ज्योति कान्वेन्ट स्कूल कोटा, राजस्थान से की जहां उन्होंने कक्षा 10 और 12 में प्रथम श्रेणी में CGPA प्राप्त किया। फिर उन्होंने बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री मनिपाल यूनिवर्सिटी से पूरी की। वर्ष 2022 में बिना किसी कोचिंग के तनुज ने सीडीएस परीक्षा पास की। बचपन से ही अपने पिता को सेना में सेवा करते हुए देखकर उनका सपना सेना में जाने का था। कंप्यूटर साइंस में डिग्री प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने कई मल्टी-नेशनल कंपनियों के नौकरी प्रस्तावों को ठुकराते हुए देश सेवा के अपने जज्बे को पूरा करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट! काशीपुर में शुरू हुआ स्वाद और सुकून का नया ठिकाना, लाइट म्यूजिक की मधुर धुनों के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे शहरवासी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्टोन क्रशर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 7 करोड़ की वसूली का सनसनीखेज मामला; नशीला प्रसाद खिलाकर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, 5 करोड़ नकद और 2 करोड़ के 4 प्लॉट हड़पे, 7 पर मुकदमा दर्ज