आखिर कार का AC चलाने के कुछ देर बाद जम जाती है भाप,जाने इसके कारण और बचाव

खबर शेयर करें -

बारिश के मौसम में कार की विंडस्क्रीन पर भाप जम जाती है, इस बात से हम सभी वाकिफ है. लेकिन कई बार बिना बारिश के बारिश के कार का एसी चलाने के कुछ देर बाद भाप बनने लगती है.

इसकी वजह से विजिबिलिटी इशू आता है जो एक्सीडेंट की वजह भी बनता है. ऐसे में इसे साफ कैसे किया जाए?बारिश में नॉर्मली भी अगर कार में एसी चलने पर चारों तरफ भाप बनने लगे तो डीफॉग मोड का इस्तेमाल करें. इस मोड को ऑन करने पर कार की विंडस्क्रीन पर जमी हुई भाप हटने लगती है. सबसे अच्छी बात ये है कि इस मोड पर आपको कार में एसी और हीटर दोनों साथ में चलते हैं जिससे हवा ड्राई हो जाती है और विंडस्क्रीन से भाप क्लीयर होने लगती है.

यह भी पढ़ें 👉  रासायनिक नमूना प्रसंस्करण एवं विश्लेषण के लिए विकसित अभिनव उपकरण का डिजाइन पंजीकृत: भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से मिला डिजाइन रजिस्ट्रेशन

ये ट्रिक आएंगी काम
जब भी आपके साथ ऐसा हो तो कार के एसी को कूल मोड पर सेट करें और इसके वेंट्स की डायरेक्शन को विंडस्क्रीन की तरफ कर दें. ऐसा करने से विंडस्क्रीन साफ होने लगेगी.
इसके अलावा कार में रिसर्क्युलेशन मोड को बंद कर दें. इससे बाहर की हवा कार के अंदर आती है कार के अंदर की नमी को कम कर देती है, लेकिन इससे विंडस्क्रीन पर भाप बढ़ सकती है.
इसलिए इसका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें. विंडस्क्रीन से भाप हटाने के लिए आप हीटर को भी यूज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा: 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं

Anti-Fog Spray
ये आपको ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 200-500 रुपये में मिल जाते हैं. कार के लिए तो फायदेमंद है ही टू व्हीलर वालों के भी काम आ सकता है. अभी ये फॉग की सीजन नहीं है इसलिए आपके हेलमेट पर फॉग जमने का चांस नहीं है. नहीं तो ये स्प्रे हेलमेट पर जमने वाले फॉग से भी छुटकारा दिलाते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad