सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्र पिथौरागढ़ निवासी शिवराज सिंह ने NDA1 की परीक्षा में किया टॉप

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्र शिवराज सिंह पछाई ने नेशनल डिफेंस अकादमी (UPSC NDA1) की परीक्षा में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और विद्यालय में ख़ुशी का मौहाल छाया हुआ है।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने नेशनल डिफेंस अकादमी (UPSC NDA 1) की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें पिथौरागढ़ जनपद के शिवराज सिंह पछाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को कराया गया था। यूपीएससी ने परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिनका एडमिशन एनडीए के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स शाखा के 151वें एवं एनए के 113वें कोर्स के लिए हुआ है। उन छात्रों को अब अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत; दो गंभीर

शिवराज एक अच्छे खिलाडी और वक्ता भी हैं

आपको बता दें कि UPSC NDA 1 के टॉपर शिवराज सिंह पछाई पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी निवासी हैं। वे इस समय सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल,नैनीताल उत्तराखण्ड के वर्ष 2022 बैच के छात्र हैं। शिवराज के होनहार और मेहनती छात्र हैं। टॉपर शिवराज सिंह के पिता भगत सिंह पछाई एक सरकारी अध्यापक हैं, और उनकी मां गृहिणी हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखालके प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने ने बताया कि उनका छात्र शिवराज विद्यालय का कप्तान है, और वो एक खिलाड़ी और एक अच्छा वक्ता भी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: NH-309 पर अनियंत्रित कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; 50 वर्षीय महिला की मौत, एक का पैर कटा, 12 सवारियां थीं मौजूद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत; दो गंभीर