अल्मोड़ा : ततैयों के काटने से महिला की मौत, मृतक के घर में छाया मातम

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर चितई पंत गांव में ततैयों के झुंड ने एक 34 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया. ततैयों के काटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. महिला की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.

नगर से लगे चितई पंत गांव निवासी दीपा देवी (34) पत्नी प्रमोद कुमार अपने घर से पास खेतों में घास काट रही थी. इसी दौरान ततैयों के झुंड ने उस पर अचानक हमला बोल दिया. महिला के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. तब तक महिला पूरी तरह घायल हो चुकी थी. तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर गए. वहीं वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई. चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेस अस्पताल रेफर कर दिया. बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

महिला को हायर सेंटर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बेस अस्पताल पहुंची. वन दारोगा इंद्रा मर्तोलिया ने बताया कि ततैयों ने महिला के सिर, गले, चेहरे व पैर में बुरी तरह काट हुआ था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. चौकी प्रभारी बेस सुनील सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश