उत्तराखंड : चाची-भतीजे की अनोखी लव स्टोरी का मामला आया सामने, दो बच्चों की मां ने जेठ के बेटे के लिए पति को छोड़ा

खबर शेयर करें -

लक्सर: उत्तराखंड में प्यार मोहब्बत का बड़ा अजीब मामला सामने आया है, जहां महिला को अपने भतीजे (जेठ के बेटे) से प्यार हो गया. महिला ने भतीजे के प्यार में अपना घर भी छोड़ दिया. महिला के दो बच्चे भी हैं. पुलिस और परिजनों ने भी चाची-भतीजे को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वो दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं. ये पूरा मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि महिला की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी. महिला के दो बच्चे भी हैं. एक बच्चा 5 साल और दूसरा 7 साल का है. महिला की उम्र भी करीब 28 साल है, लेकिन उसका बीते काफी समय से अपने जेठ के बेटे यानी भतीजे से अफेयर चल रहा था. प्यार में पागल चाची-भतीजे ने अब साथ रहने का फैसला लिया. भतीजे के साथ रहने के लिए महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

बताया जा रहा है कि परिजनों ने पहले महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वो नहीं मानी तो उसके पति ने पुलिस से गुहार लगाई. पुलिस ने महिला और उसके भतीजे को चौकी बुलाया, जिससे वो प्यार करती है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव मामले पर 27 नवंबर को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में फैसले की उम्मीद; सीएम धामी ने मुख्य सचिव से फोन पर की वार्ता, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा क्रमिक धरना

पुलिस का कहना है कि महिला किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती है. महिला ने अपने भतीजे के साथ ही रहने की इच्छा जताई है. महिला आखिर तक अपने फैसले पर अडिग रही. आखिर में पुलिस ने महिला को उसके भतीजे के साथ ही भेज दिया.

महिला को उसके पति की शिकायत पर बुलाया गया था, लेकिन उसने स्पष्ट रूप से पति के साथ जाने से मना कर दिया. महिला बालिग थी और अपनी मर्जी से निर्णय ले रही थी. इसलिए पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसे उसके भतीजे के साथ भेज दिया गया. .
-वीरेंद्र सिंह नेगी, चौकी प्रभारी सुल्तानपुर-

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी रिश्ते में भरोसे का कत्ल! पार्टनर पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी, 1.700 किलो सोना हड़पने और AI वीडियो से बदनाम करने की धमकी देने के आरोप