हल्द्वानी: गौलापार के खेड़ा क्षेत्र में ताज रेस्टोरेंट के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस में जा घुसी, जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें 👉 बीजेपी में एंट्री से पहले ही विवादों में गगन काम्बोज, कांग्रेस से नजदीकियों पर उठे सवाल
बस में फंसा शव, निकालने के लिए कटर का उपयोग
हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कूटी सवार युवक का शव बस में बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को कटर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।


