मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर बेवफा बीवी को फोन कर कहा-आखिरी बार बेटी से बात करा दो और…
गाजियाबाद के लोनी के राहुल गार्डन कॉलोनी में रहने वाले युवक प्रदीप (30) ने शुक्रवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। युवक का आरोप था कि एक लड़के के साथ पत्नी के प्रेम संबंध हैं, जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है। परिजनों ने महिला और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

राहुल गार्डन कॉलोनी में प्रदीप परिवार के साथ रहते थे। वह ड्राइवरी करते थे। प्रदीप के भाई जितेंद्र ने बताया कि प्रदीप की नाईपुरी कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ करीब सात साल पहले शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से दंपती में प्रेम संबंधों को लेकर झगड़ा होता था। आरोप है कि महिला का एक लड़के के साथ संबंध है।
शादी के बाद भी वह फोन पर बात करती थी। संबंधों को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ था। महिला के परिवार के सदस्य प्रदीप के साथ फोन पर गाली-गलौज करते थे और एक बार घर में घुसकर प्रदीप के साथ मारपीट भी की थी। इस को लेकर प्रदीप तनाव में रहता था।
13 जनवरी को महिला घर में झगड़ा करके बेटी को लेकर अपने घर चली गई थी। इसके बाद प्रदीप के परिजन और अन्य रिश्तेदार महिला को वापस लाने के लिए घर पहुंचे थे लेकिन महिला ने इंकार कर दिया था। इससे परेशान प्रदीप ने शुक्रवार रात अपने घर में पंखे में साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

