राजू अनेजा,नैनीताल। गर्मियों के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग ने नैनीताल और रामनगर वन प्रभाग में कण्ट्रोल बर्निंग अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत जंगलों में पड़ी सूखी पत्तियों और ज्वलनशील सामग्री को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर संभावित आग के खतरे को कम किया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर जिला अधिकारी विवेक राय ने भी स्वयं मोर्चा संभालते हुए टीम के साथ जंगल क्षेत्र में पहुंचकर सूखी पत्तियों को एकत्रित कराया और कण्ट्रोल बर्निंग की प्रक्रिया का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ी सूखी पत्तियों को हटाने और आग से बचाव के उपायों को तेज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम विवेक राय ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि जंगलों में कहीं भी जलती हुई बीड़ी या सिगरेट न फेंके और न ही जंगलों में कूड़ा-करकट डालें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी भीषण जंगल की आग का कारण बन सकती है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जंगलों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए हर व्यक्ति को जागरूक होकर जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करना चाहिए। वन विभाग द्वारा भी जंगलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी स्थिति में आग लगने की घटना को समय रहते रोका जा सके।
ताजा खबर
- गैरसैंण में उग्र प्रदर्शन: यूकेडी ने तोड़े तीन बैरियर, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका; आशीष नेगी समेत सैकड़ों गिरफ्तार
- हल्द्वानी में बिजली के ‘झटके’: 16 मार्च तक रहेगा शटडाउन; डहरिया, टीपी नगर और लालकुआं क्षेत्र होंगे प्रभावित
- उत्तराखंड बजट 2026-27: ₹1,11,703.21 करोड़ का ‘ऐतिहासिक’ बजट पेश; पहली बार एक ही दिन राज्यपाल का संबोधन और बजट
- महंगाई-बेरोजगारी पर गैरसैंण में घेराव की हुंकार, अलका पाल बोलीं—भाजपा राज में प्रदेश जंगलराज की ओर
- जंगल बचाने को खुद मैदान में उतरे एडीएम विवेक राय, कण्ट्रोल बर्निंग मुहिम के अंतर्गत आग पर कसा शिकंजा
- आबकारी की जिम्मेदारी निभाती खाकी, आईटीआई पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी तोड़ी, आरोपी गिरफ्तार
- ‘पहाड़ की अपनी पार्टी को मिले अवसर’: उक्रांद नेता भुवन पहाड़ी का सरकार पर तीखा हमला, गिनाईं उत्तराखंड की 10 बड़ी पीड़ाएं
- रुद्रपुर: सम्मोहित कर बुजुर्ग महिला से 15 लाख के जेवर ठगे; ‘बुरा साया’ बताकर घर से मंगवाए गहने, पोटली में निकले पत्थर
- रामनगर: बेलगढ़ के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत; बस को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, एक घायल
- पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन की ‘रीढ़’ बनीं महिलाएं; नैनीताल दुग्ध संघ ने महिला दिवस पर बांटा बोनस और किया सम्मान


