
राजू अनेजा,लालकुआं। आंचल को ओर अधिक प्रोत्साहित व लोकप्रिय बनाये जाने के लेकर राज्य के समस्त सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों समारोहो व बैठक में आंचल ब्रान्ड के ही दुग्ध एंव दुग्ध उत्पादो का उपयोग किये जाने के मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किए हैं,जिसका सीधा आर्थिक लाभ प्रदेश के दुग्ध उत्पादको को प्राप्त होगा ।
उक्त जानकारी देते हुए नैननीतल दुग्ध संघ अध्यक्ष व प्रशासक सहकारी डेरी फैडरेशन मुकेश बोरा द्वारा बताया गया कि मुख्य सचिव एस.एस.सन्धु द्वारा प्रदेश के समस्त सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों समारोह व बैठक में आंचल ब्रान्ड के ही दुग्ध एंव दुग्ध उत्पादो का उपयोग किये जाने के निर्देश दिये जाने पर समस्त आंचल परिवार मा0 दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा जी व मा0 माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी जी का व उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आर.एस. सन्धु का समस्त आंचल परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया । श्री बोरा ने कहा कि इस आदेश के लागम होने से जहां आंचल दुग्ध एंव उससे बने उत्पादो की बिक्री में अप्रत्याषित वृद्धि होगी । वही दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा जी की प्रदेषू में दुग्ध मूल्य क्रय दर कम से कम 50 रू0 लीटर की मूहिम भी पूर्ण हो सकेगी । जिससे सीधे ही प्रदेश 52 हजार दुग्ध उत्पादक को सीधे आर्थिक लाभ होगा । इसके साथ ही दुग्ध संघ अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया दिपुवाली पूर्व को दृष्टिगत रखते हुए नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा अपने दुग्ध उत्पादको को समय अंतर्गत भुगतान करते हुए 01 करोड 51 लाख की धनराशि का भुगतान कर दिया गया है । इस दौरान सामान्य प्रबन्धक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिह, संचालक मण्डल सदस्य भगत सिह कुमटिया, महिमान सिह चौहान आदि मौजुद थे ।
ताजा खबर
- भारतीय क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी से छुट्टी; तिलक वर्मा को उपकप्तानी
- कालाढूंगी में टला बड़ा हादसा: नैनीताल से लौट रहे हरियाणा के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर पलटा; चालक व शिक्षकों समेत 6 घायल, खाई में गिरने से बची जान
- गढ़ीनेगी चुनावी संग्राम चरम पर, दीपक बाली ने संभाला मोर्चा, भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल
- 43 विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का प्रयास तेज; समाज कल्याण मंत्री को दोबारा पत्र भेजकर जल्द भुगतान की मांग
- उत्तराखंड में चुनाव से पहले धामी सरकार ने खोला दायित्वों का पिटारा: लगातार तीसरे दिन छह नेताओं को सौंपी कमान, दायित्वधारियों की संख्या 100 के पार
- पहाड़ी से गिरा काल: पीपलकोठी के पास यात्री बस पर गिरे भारी बोल्डर, दिल्ली की महिला की मौत; 2 घायल
- बिंदुखत्ता के मास्टरशेफ मनीष जोशी की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत, पांच बहनों का इकलौता भाई था युवक
- कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार
- हल्द्वानी में डिलीवरी कंपनी के स्टोर में भीषण आग: शटर बंद होने से अंदर फंसे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत; लाखों का सामान जलकर राख
- रुद्रपुर के भूरारानी में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 7 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर; रेरा और नक्शे के बिना प्लॉट न खरीदने की अपील

