
लालकुआं (नैनीताल):
भारतीय जनता पार्टी मण्डल बिन्दुखत्ता (जनपद-नैनीताल) के संगठन विस्तार को मजबूती देने के लिए नए बूथ अध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह सूची भाजपा नैनीताल के जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, जिला प्रभारी, सह प्रभारी व बिन्दुखत्ता मण्डल प्रभारी श्री प्रताप रैकवार, बिन्दुखत्ता के मण्डल अध्यक्ष श्री नवीन सिंह पपोला तथा संबंधित शक्ति केंद्र प्रभारियों व संयोजकों की आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद जारी की गई है।
इन कार्यकर्ताओं को मिली बूथ स्तर पर जिम्मेदारी
मण्डल अध्यक्ष नवीन सिंह पपोला द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, क्षेत्र के कुल 16 महत्वपूर्ण बूथों के लिए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सूची के तहत बूथ संख्या 53 की जिम्मेदारी यशवन्त सिंह, बूथ 55 के लिए संदीप सिंह, बूथ 57 के लिए रवि जोशी और बूथ 59 के लिए पवन गोस्वामी को बूथ अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा, बूथ संख्या 60 पर संजय थुवाल, बूथ 61 पर विशम्बर तिवाड़ी, बूथ 67 पर हरपाल सिंह तथा बूथ 70 पर हरीश सिंह संगठन का काम संभालेंगे।
महिला और युवा चेहरों को भी संगठन में मिला स्थान
संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने के लिए घोषित की गई इस सूची में समाज के विभिन्न वर्गों का ध्यान रखा गया है। बूथ संख्या 71 से बलवन्त सिंह कोरंगा, बूथ 80 से हेमा देवी, बूथ 81 से बाली सिंह कन्याल और बूथ 82 से मुकेश भट्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में बूथ संख्या 85 पर दुर्गा सिंह, बूथ 86 पर त्रिभुवन शाही, बूथ 88 पर मान सिंह धामी तथा बूथ संख्या 89 पर महेन्द्र सिंह शाही को नया बूथ अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि ये सभी नवनियुक्त पदाधिकारी क्षेत्र में ‘समृद्ध भारत – सशक्त भाजपा’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।