ब्यूटी पार्लर से आते ही दुल्हन का मुंह सूज गया, तो दूल्हे ने शादी से किया इनकार, क्या है पूरा मामला?

खबर शेयर करें -

मेकअप की वजह से चेहरा खराब हो जाए, यह कोई नहीं बात नहीं. पर कर्नाटक में अपनी ही शादी में एक लड़की के लिए मेकअप करवाना भारी पड़ गया. ब्यूटी पार्लर से आते ही उसका चेहरा बुरी तरह सूज गया. चेहरा इस कदर बिगड़ गया कि उससे इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती करवाना पड़ा. हैरानी की बात है कि महिला का विकृत चेहरा देखकर दूल्‍हे ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात वापस लौट गई. उधर, पुलिस ने पार्लर की ब्यूटीशियन को हिरासत में ले लिया है.

घटना कर्नाटक स्थित हासन के अरसिकेरे शहर की है. 10 दिन पहले एक दुल्हन ने यहां के एक ब्‍यूटी पार्लर से अपना ब्राइडल मेकअप करवाया. आप जानकर हैरान होंगे कि यह एक हर्बल ब्यूटी पार्लर है. ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने उसे एक नए तरह का मेकअप दिखाया और उससे करवाने का सुझाव दिया. दुल्‍हन को लगा कि शायद यह बेहतर होगा. उसने हां कर दी. मह‍िला को क्‍या पता था कि उसकी हालत इस कदर खराब हो जाएगी कि उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

10 दिन बाद हुआ खुलासा
दुल्‍हन ने कहा कि हर्बल ब्‍यूटी पार्लर की संचालिका ने मेकअप के लिए नए तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया.इससे मेकअप के बाद एलर्जी हो गई. घर पहुंचते पहुंचते पूरा चेहरा सूज गया और काला पड़ गया. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुल्‍हन अपनी शादी में कुछ इनोवेटिव ट्राई करना चाहती थी. उसने फाउंडेशन के शुरूआती अप्लाई करने के तुरंत बाद स्टीम मशीन से भाप ले ली थी. इसके बाद जल्द ही उसका चेहरा काला पड़ गया और सूज गया. दस दिन बाद अब जब पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

एक खास तरह की एलर्जी
बता दें कि मेकअप एलर्जी एक प्रकार की IV एलर्जी होती है. यह केवल आपकी त्वचा के उस क्षेत्र को प्रभावित करती है जहां कोई ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट लगाया जाता है. उदाहरण के लिए यदि आपको अपने आईशैडो के किसी घटक से एलर्जी है, तो आपकी पलकें सूजी हुई और फूली हुई हो सकती हैं. लक्षण आपकी पलकों तक सीमित रहेंगे, और आपके शरीर के बाकी हिस्सों को प्रभावित नहीं करेंगे. तमाम सौंदर्य उत्पाद आपके चेहरे पर एलर्जी की प्रतिक्रिया पैदा कर सकते हैं जिससे लालिमा, सूजन और खुजली हो सकती है. हर शख्‍स की त्‍वचा के ऊपर निर्भर करता है कि उसे यह हो सकती है या नहीं.