कोरोना के बढ़ते मामले देख बंद कराए जा सकतें है प्रदेश के सभी स्कूल : शिक्षा मंत्री

खबर शेयर करें -

Doctor with a blackboard and message School CLosed | Flickr

सोमवार को भाजयुमो के कार्यक्रम में शिरकत करने आए प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवम पिथौरागढ़ के जिला प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के स्कूलों में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले देख एहतियातन उन्हें बंद कराया जा सकता है, उन्होंने यह साफ शब्दों में कहा कि छात्र छात्राओं की जान की कीमत पर स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अनुपूरक बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र पर मेहरबान हुई धामी सरकार; कैशलेस इलाज और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 385 करोड़ रुपये मंजूर

शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉक डाउन के बाद से ही जब करोना के केस कम होने लगे थे तो प्रदेश के स्कूल खोलने के आदेश दे दिए गए थे, जिसमें तब से कोविड गाइडलाइन के साथ स्कूलों का संचालन हो रहा है, कई निजी स्कूलों में तो वार्षिक परीक्षाएं भी पूरी कर ली गई है लेकिन जिस तरीके से पूरे देश में एक बार फिर कोरोना का सेकंड पेज अपनी पकड़ बना रहा है उसे देखते हुए यह स्थिति स्कूलों के लिए वास्तव में काफी चिंताजनक है, उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि स्कूल खुले लेकिन किसी भी बच्चों की जान की कीमत पर नहीं, अभी तत्काल में स्कूल बंद होंगे या खुलेंगे यह अभी कह पाना मुश्किल होगा जल्द ही हालातों को देखकर उस पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी दहलीज पर उत्तराखंड सरकार का 7400 करोड़ का अनुपूरक बजट; 'GYAN' पर केंद्रित, किसानों, युवाओं और महिलाओं पर धनवर्षा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी दहलीज पर उत्तराखंड सरकार का 7400 करोड़ का अनुपूरक बजट; 'GYAN' पर केंद्रित, किसानों, युवाओं और महिलाओं पर धनवर्षा