BSNL सिर्फ 22 रुपये में देता है 90 दिनों की वैलिडिटी, Jio-Airtel-Vi के प्लान फिर हुए फेल

खबर शेयर करें -

सस्ते में यूजर्स के फायदे का प्लान देने वाली टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो BSNL (भारत संचार निगम लिमिटिड) का नाम सबसे ऊपर रहता है। बीएसएनएल कंपनी अपने यूजर्स को कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को मामूली कीमत में लाती है, जो कि भरपूर टेलीकॉम बेनेफिट्स प्रोवाइड करते हैं। आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही एक सस्ते रिचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें कंपनी आपको बेहद ही मामूली कीमत में पूरे 90 दिन की वैलिडिटी प्रोवाइड कर रही है।

BSNL के इस रिचार्ज प्लान की बात करने से पहले प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के 90 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स की बात करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि Jio और Vi (Vodafone Idea) के प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 90 दिन की वैलिडिटी वाला कोई रिचार्ज प्लान है ही नहीं। वहीं, दूसरी ओर Airtel कंपनी 90 दिन की वैलिडिटी वाले 3 रिचार्ज प्लान लाती है, जो कि इंटरनेशनल रोमिंग प्लान हैं। इनकी कीमत 5000 रुपये से ज्यादा की है। हालांकि, 84 दिन वाले प्लान की कीमत 666 रुपये के आसपास की है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

वहीं, दूसरी ओर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को महज 22 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी प्रदान करती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस छोटू रिचार्ज प्लान में केवल कॉलिंग बेनेफिट ही देता है। इस प्लान के तहत कंपनी लोकल और एसटीडी वॉइस कॉल के लिए 30पैसा प्रति मिनट चार्ज करती है। इसके अलावा, प्लान में डाटा व एसएमएस बेनेफिट्स शामिल नहीं हैं। अगर आप केवल वैलिडिटी के लिए एक सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

Jio-Airtel-Vi इस कीमत में लाती हैं ये प्लान्स

इस कीमत में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान पर नजर डालें, तो JIO कंपनी 25 रुपये का रिचार्ज प्लान लेकर आती है। इस 25 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को सिर्फ 2GB डेटा दिया जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह केवल एड-ऑन डेटा पैक है, जिसमें किसी तरह की कोई वैलिडिटी प्रोवाइड नहीं की जाती। वैलिडिटी के लिए आपको एक अन्य प्राइमरी रिचार्ज प्लान एक्टिवेट कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

Airtel और VI की बात करें, तो इसमें आपको 20 रुपये की कीमत का एक प्लान मिलेगा। यह प्लान 14.95 रुपये का टॉकटाइम देता है। इन प्लान में भी यूजर्स को किसी तरह की कोई वैलिडिटी नहीं दी जाती।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad