कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती;सी एम धामी ने मौके पर पहुंचकर जाना हाल

खबर शेयर करें -


देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। पहाड़ी क्षेत्र में एक अहम बैठक के दौरान अस्वस्थ होने पर उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश लाया गया, जहां एहतियातन ICU में भर्ती किया गया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। चिकित्सा अधीक्षक सत्याश्री बालीचा ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और सभी जरूरी जांचें कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू डंपर ने फाइनेंस एग्जीक्यूटिव को रौंदा; एसटीएच में इलाज के दौरान मौत, चालक हिरासत में

डॉक्टरों ने दी राहत भरी खबर

डॉक्टरों के मुताबिक, सतपाल महाराज की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। वे सामान्य रूप से खाना खा रहे हैं, बातचीत कर रहे हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में है, जो राहत की बात मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: नवरात्रि के पहले दिन बारिश और बर्फबारी; 7 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट', अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

सीएम धामी पहुंचे अस्पताल

मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनका हालचाल जाना। इस दौरान ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फिलहाल सतपाल महाराज को कार्डियक केयर यूनिट में रखा गया है और चिकित्सकों की टीम 24 घंटे निगरानी में जुटी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर सरकार और समर्थकों में चिंता के साथ राहत भी बनी हुई है।