सेंचुरी उद्योग लालकुआं का आईटीसी द्वारा अधिग्रहण पर सीईओ अजय गुप्ता का बड़ा बयान – कर्मचारियों के हित पूरी तरह सुरक्षित 

खबर शेयर करें -

लालकुआं।सेंचुरी पल्प एवं पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड, मुंबई और आईटीसी लिमिटेड, कोलकाता के बीच ₹3498 करोड़ में व्यापार हस्तांतरण समझौता संपन्न हुआ है। इस हस्तांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह लागू होने में लगभग 5 से 6 महीने का समय लगेगा।

अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वर्गीय बसंत कुमार बिड़ला द्वारा 1981 में स्थापित इस उद्योग का व्यावसायिक उत्पादन जुलाई 1984 से शुरू हुआ था। समय-समय पर कारखाने में नए संयंत्रों की स्थापना की गई, जिससे यह उद्योग देश के प्रमुख कागज उत्पादक कारखानों में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

आईटीसी लिमिटेड देश के पेपर उद्योग में अग्रणी है और इसका व्यापार एफएमसीजी, कृषि व्यवसाय, सूचना प्रौद्योगिकी, कागज उत्पाद और पैकेजिंग क्षेत्रों तक फैला हुआ है। आईटीसी लिमिटेड के पास भद्राचलम और बोल्लाराम (तेलंगाना), त्रिवेणी (पश्चिम बंगाल) और कोवई (तमिलनाडु) में पेपर उत्पादन इकाइयां हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर

अधिग्रहण के बाद सेंचुरी पल्प एवं पेपर में कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों और सेवादाताओं के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उद्योग की वर्तमान उत्पादन क्षमता और विकास योजनाएं जारी रहेंगी तथा कारखाना पहले की तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।