कमबख्त इश्क! पूर्व विधायक का बेटा बना चेन स्नेचर, बोला- ‘गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे नहीं कर पा रहा था’

खबर शेयर करें -

आपने अक्सर मोहब्बत में लोगों को IPS-IAS या मजनू बनते देखा होगा। लेकिन मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक का बेटा लड़की के इश्क में चेन स्नेचर बन गया।

आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि वह 15 हजार रुपए में गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। इस वजह से राह चलते लोगों के गले से झपट्टा मारकर चेन लूटने लगा।

इश्कबाज युवक के पिता पूर्व विधायक

इश्कबाज युवक का नाम प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत है। आरोपी नीमच जिले के मनासा विधानसभा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता विजेंद्र सिंह चंद्रावत का बेटा है। हाल ही में उसने अहमदाबाद में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसके पिता के पूर्व में विधायक रहने का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर : बुलट बाइक सवार दरोगा को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दरोगा की हुई मौत

CCTV फुटेज से पकड़ाया आरोपी

दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद में 25 जनवरी की देर शाम एक महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। जिसके बाद उसने घाटलोदिया थाने में इसकी शिकायत की थी। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान वहां लगे CCTV फुटेज चेक किया।

आरोपी के पास से सोने की चेन जब्त

CCTV में साफ देखा गया कि एक शख्स राह चलती महिला के पीछे से आया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट कर फरार हो गया। लोग उसके पीछे भागे लेकिन वह सरपट दौड़ लगाते हुए भाग निकला। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से सोने की चेन जब्त कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर : बुलट बाइक सवार दरोगा को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दरोगा की हुई मौत

महंगे शौक पूरे नहीं कर पा रहा था

आरोपी प्रद्युम्न सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर से भागकर आया है और अहमदाबाद में 15 हज़ार रुपए महीने की नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो गया, लेकिन 15 हजार की सैलरी में वह गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते वह अपराध की ओर मुड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर : बुलट बाइक सवार दरोगा को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दरोगा की हुई मौत

सिंधिया के करीबी हैं भाजपा नेता

पूर्व विधायक और भाजपा नेता विजेंद्र सिंह साल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं। वह 2008 में मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। तब वे कांग्रेस में थे और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बाद में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad