पति-पत्नी के बीच विवाद का चौंकाने वाला मामला : साहब मेरी पत्नी रोज शराब पीती है, बीवी के बारे में किए चौंकाने वाला खुलासे

खबर शेयर करें -

प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले आगरा सिटी से पति-पत्नी के बीच विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोनों के बीच लंबे समय से आपसी मनमुटाव और विवाद चल रहा है।

इसके लिए वह परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए पहुंचे। लेकिन वहां जाकर दोनों ने एक-दूसरे के बारे में अजब-गजब खुलासे किए। सबसे पति हसबैंड ने काउंसर टीम से कहा-मेरी पत्नी रोजाना शराब पीती है, उसका सम्मान नहीं करती है। सबके सामने गंदी-गंदी गालियां और अप्शब्द कहती है।

पति ने सबूत के तौर पर दिखाए पत्नी की बदतमीजी वाले वीडियो

इतना ही नहीं पति ने काउंसर अधिकारी को सबूत के लिए अपनी बीवी के वो वीडियो भी दिखाए, जिसमें वह सीधे तौर पर पति को गंदी-गंदी गालिया देते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि महिला नशे में एकदम टल्ली है। पति ने अधिकारियों से कहा कि वह उसकी बीवी की हरकतों की वजह से तंग आ चुका है। अब आप ही इसे सुधारिए।

पत्नी की सच्चाई ने उड़ा दिए पति और अधिकारियों के होश

जब इस पूरे मामले की सच्चाई काउंसलर टीम को पता चली तो पति के साथ अधिकारियों के भी होश उड़ गए। महिला ने कहा कि वह यह सब पति की शराब छुड़ान के लिए नाटक करती है। शराबी बनने की सिर्फ एक्टिंग करती है। क्योंकि उसका पति रोजाना शराब पीकर आता था और उसके साथ मारपीट करता, गंदी-गंदी गालियां देता। बिना किसी गलती के नशे में चूर होकर जानवरों की तरह पिटाई करता था। इसलिए पत्नी ने उसे उसी की भाषा में सबक सिखाने के लिए यह तरीका निकाला। ताकि वह शराब छोड़ दे।

सप्ताह में एक दिन शराब पीने का किया वादा

उधर पति-पत्नी की बातें सुनकर काउंसलर अधिकारियों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया है। साथ ही पति को साफ तौर पर हिदायत दी है कि वह आगे से अब शराब का सेवन नहीं करे। साथ ही उससे लिखित में लिया है कि अगर उसने अगली बार से शराब के नशे में पत्नी के साथ यह रवैया अपनाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवक ने मांफी मांगते हुए कहा कि वह अब सप्ताह में एक दिन शराब पिएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad