हिमालय प्रहरी

लालकुआं में दीपावली की धूम: राजनीतिक दिग्गजों और समाजसेवियों ने क्षेत्रवासियों को दीं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

खबर शेयर करें -
लालकुआं। लालकुआं और आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का पावन पर्व बेहद धूमधाम, हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के तमाम राजनीतिक दिग्गजों, प्रमुख नेताओं और समाजसेवियों ने देश सहित समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी है और सभी के जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की है।
क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा, “सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही मेरी कामना है।”
वहीं, भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “प्रकाश और उल्लास के पर्व दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्रीराम से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य और धन-धान्य की प्रार्थना करता हूं।”
भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने भी जनता को बधाई संदेश देते हुए कहा, “समस्त लालकुआं की सम्मानित जनता को आलोक पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैले और अंधकार दूर हो। मां महालक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि वे सभी को सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।”
पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन दुमका ने दीपावली को सत्य और सनातन की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं है, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है। प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ-साथ सभी के हृदय भी आलोकित हों और हर किसी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो।”
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के युवा नेता भुवन बिष्ट ने युवाओं और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा, “समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां महालक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पूजन को समर्पित यह महापर्व आप सभी के जीवन में अपार सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।”
इसके साथ ही, क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मोहन कुड़ाई ने जनता से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा, “प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मेरी अपील है कि इसे पारस्परिक सौहार्द, आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।”
त्योहार को लेकर पूरे लालकुआं क्षेत्र के बाजारों में भारी रौनक देखी जा रही है और चारों तरफ उत्सव का माहौल बना हुआ है।
Exit mobile version