मर्डर के डर से खुद ही पत्नी की शादी प्रेमी से करवा दी, मेरठ कांड से सहम गया था पति

खबर शेयर करें -

संतकबीरनगर में पत्नी की प्रेमी से शादी कराने वाले पति ने हत्या के डर से ऐसा किया था. हाल में इसका वीडियो भी सामने आया था. इसमें बबलू नाम का शख्स अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कराता दिखा था.

खबरों में बताया गया कि बबलू ने खुद इस शादी का इंतजाम किया था. तब उसने कहा था कि वो पत्नी से हुए दो बच्चों को भी अकेला पाल लेगा. लेकिन अब उसका एक और वीडियो सामने आया है. इसमें बबलू कह रहा है कि उसे डर में पत्नी की शादी करवाई थी.

इंडिया टुडे से जुड़े आलमगीर की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में बबलू की शादी गोरखपुर की राधिका से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. कुछ समय पहले बबलू मजदूरी करने दूसरे राज्य चला गया था. इसके बाद राधिका की गांव के ही एक युवक विकास से बातचीत शुरू हुई. जल्दी ही दोनों प्रेम संबंध में आ गए. बताया गया कि दोनों डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे. हाल में बबलू को इसकी भनक लग गई. वो बिना बताए गांव लौटा और पत्नी पर नजर रखने लगा. जब सच्चाई सामने आई, तो उसने लड़ाई-झगड़ा करने की बजाय ठंडे दिमाग से सोचा और बड़ा फैसला लिया.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: धारचूला के खोतिला में लिव-इन पार्टनर की निर्मम हत्या; पैदल पुल के पास मिला शव, सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान

रिपोर्ट के मुताबिक गांव के बुजुर्गों से सलाह-मशविरा करने के बाद बबलू ने अपनी पत्नी की शादी विकास से कराने का एलान कर दिया. हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शिव मंदिर में शादी हुई और बबलू खुद गवाह बना. कोर्ट में भी जाकर गवाही दर्ज करवाई, ताकि कोई कानूनी पेच न फंसे. शादी के बाद बबलू ने दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो भी क्लिक करवाई.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: धारचूला के खोतिला में लिव-इन पार्टनर की निर्मम हत्या; पैदल पुल के पास मिला शव, सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान

लेकिन अब बबलू ने अपने इस फैसले की वजह बताई है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, जब मीडिया ने बबलू से पूछा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, तो उसका जवाब था, “मैंने खुद को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए उनकी शादी तय करने का फैसला किया. हाल के दिनों में हमने देखा है कि पतियों को उनकी पत्नियों ने मार डाला है. मेरठ में जो हुआ, उसे देखने के बाद मैंने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाने का फैसला किया ताकि हम दोनों शांति से रह सकें.”

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: धारचूला के खोतिला में लिव-इन पार्टनर की निर्मम हत्या; पैदल पुल के पास मिला शव, सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान

बबलू ने अपने बच्चों की जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया. जब बबलू से पूछा गया कि उनका और राधिका का तलाक नहीं हुआ है, तो ये शादी कानूनी कैसे है? जवाब में बबलू ने कहा कि यह ‘कानूनी’ है क्योंकि यह शादी गांव वालों की मौजूदगी में हुई और परिवार के किसी सदस्य ने इस पर आपत्ति नहीं जताई.