गौला नदी के डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता क्षेत्र के हाड़ाग्राम में डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुवा था। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

शनिवार की प्रातः बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय निवासी केवल मिश्रा का 28 वर्षीय पुत्र प्रकाश मिश्रा (पवन) गौला नदी के देवरामपुर निकासी गेट में जा रहा था। हाडाग्राम के पास सड़क किनारे तार से उलझकर बाइक अनियंत्रित हो गई। और वह डंपर से टकराकर गया। जिससे वह सड़क में गिर गया। आस पास के लोगो द्वारा उसे हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा गया। लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 सीटर स्कूली वैन में ठूंस-ठूंस कर भरे मिले 22 बच्चे, फर्स्ट एड बॉक्स गायब और चप्पल में गाड़ी चलाता मिला चालक; 5400 रुपये का चालान

अपने डंपरों को गौला नदी में छोड़ने जा रहा था युवक

लालकुआं: मृतक पवन के गौला के देवरामपुर में चलने वाले डंपर है। शनिवार को वह अपने डंपरों को छोड़ने के लिए देवरपुर गेट जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी बाइक में गाड़ियों को देवरामपुर निकासी गेट छोड़ने जा रहा था। इस दौरान उसने जैसे ही आगे चल रहे डंपर को पास करना चाहा तो साइड में लगे तारों में उलझ कर वह डंपर से टकरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मछली पकड़ने के बहाने गए तीन लोगों ने छुरे की नोक पर नाबालिग के साथ किया कुकर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 10 वर्षीय बालक से कुकर्म, चाकू दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी; मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में