काशीपुर में स्वच्छता संदेश की गूंज, दिल्ली की आयी टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिये शहरवासियों को किया जागरूक

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।काशीपुर को साफ, स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए महापौर दीपक बाली लगातार सक्रिय हैं। उनके प्रयासों के तहत आज शहर में दिल्ली से आई लोक कलाकारों की टीम ने मुख्य चौराहों रोडवेज बस स्टैंड और टांडा तिराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में लोगों को सूखे और गीले कूड़े के अलग निपटान के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। यह अभियान नगर निगम काशीपुर द्वारा “गली-गली में गूंजे, स्वच्छता का नारा” के तहत चलाया जा रहा है और 17 से 26 जनवरी तक शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होगा।
नगर निगम सभागार में महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा और सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट की मौजूदगी में कलाकारों ने पहला नाटक प्रदर्शन किया। इसके बाद टीम ने महाराणा प्रताप चौक, टांडा तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड पर शहरवासियों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष तथा पार्षद कैलाश चंद्र प्रजापति, भाजपा नेता रवि पाल, स्वयं सहायता समूह की रेनू नौटियाल, फेमीदा दीपा अरोड़ा और बबीता पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
नगर निगम का कहना है कि कलाकारों की यह टीम शहर के हर वार्ड में जाकर स्वच्छता संदेश फैलाएगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को न केवल मनोरंजन मिलेगा, बल्कि स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।
नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कलाकारों की टीम जहाँ भी दिखाई दे, वहीं रुकें और संदेशपूर्ण नाटक का अनुभव करें। महापौर दीपक बाली ने कहा, “स्वच्छ काशीपुर हमारी जिम्मेदारी है, इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।”

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व गांव आंदोलन: कल लालकुआं में बड़ा शक्ति प्रदर्शन; प्रशासन अलर्ट, 200 वॉलिंटियर संभालेंगे कमान

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें