उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होगा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर चुनाव 27 फरवरी को होगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आठ फरवरी को शुरू हो जाएगी जो 15 फरवरी तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देवभूमि पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा 11 सूत्रीय मांग पत्र: पुरानी पेंशन बहाली और संतों-अखाड़ा पदाधिकारियों को पेंशन देने की उठाई मांग

मतदान 27 फरवरी को होगा तथा मतगणना भी उसी दिन होगी।

फिलहाल यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनिल बलूनी के पास है जिनका कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है ।

राज्य विधानसभा के आंकड़ों को देखते हुए इस बार भी यह सीट भाजपा के पक्ष में जाने की संभावना है ।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सावन भर बंद रहेंगी मांस, मछली और अंडे की दुकानें: VHP और बजरंग दल के ज्ञापन पर महापौर विकास शर्मा का बड़ा फैसला

सत्तर सदस्यीय राज्य विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के पास 47 सीट हैं जबकि कांग्रेस के पास 19 हैं । एक सीट बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास है और दो पर निर्दलीय विधायक हैं । हरिद्वार जिले के मंगलौर से बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी के पिछले साल अक्टूबर में निधन के कारण एक सीट रिक्त हो गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देवभूमि पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा 11 सूत्रीय मांग पत्र: पुरानी पेंशन बहाली और संतों-अखाड़ा पदाधिकारियों को पेंशन देने की उठाई मांग
Ad