अतीक अहमद के बेटों की रिहाई का जश्न मनाना पड़ा भारी, 7 देसी बमों के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे अहजम और आबान बाल संप्रेक्षण गृह से रिहा हो गए हैं. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, जिसमें कुछ लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं. पुलिस ने वीडियो संज्ञान में आने के बाद एक्शन लिया है. अतीक के बेटों के काफिले में शामिल बाप और बेटे को प्रयागराज की खुल्दाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अतीक अहमद के चकिया स्थित दफ्तर में देसी बम छिपाने गए पिता अनीस अख्तर उर्फ अनीस कबाड़ी और बेटे मोहम्मद रहमान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अनीस अख्तर और उसके बेटे मोहम्मद रहमान के कब्जे से सात देसी बम भी बरामद किये हैं.
अतीक के बेटों के बाल संप्रेक्षण गृह से रिहा होने के बाद मोहम्मद रहमान जश्न मनाते नजर आया था. कसारी मसारी का रहने वाला मोहम्मद रहमान और उसके पिता अनीस अख्तर उर्फ अनीस कबाड़ी अतीक अहमद के लिए काम करते हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि उमेश पाल की हत्या के बाद अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने बम अपने पास रखे थे. अभियुक्त इन बमों को माफिया अतीक के खंडहर नुमा दफ्तर में छुपाने आए थे. खुल्दाबाद पुलिस ने आरोपी अनीस अख्तर उर्फ अनीस कबाड़ी और बेटे मोहम्मद रहमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बाल संप्रेक्षण गृह से रिहा होने के बाद उन्हें हटवा ले जाने के दौरान जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस जश्न में अनीस कबाड़ी और उसका बेटा रहमान भी शामिल थे. दोनों बाइक से अतीक के बेटों के कार के आगे पीछे घूम रहे थे. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर ही दोनों संदिग्धों की पहचान की थी. जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब जश्न मनाने वाले अन्य लोगों की खोज में लगी हुई है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

