शुभकामनाये देने वालो का लगा तांता
राजू। अनेजा,काशीपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर में देशभक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम कार्यालय में विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद पूरे परिसर में “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
गणतंत्र दिवस का यह पावन अवसर महापौर के लिए और भी खास रहा, क्योंकि इसी दिन उनके जन्मदिन के साथ-साथ उनके कार्यकाल का सफलतम एक वर्ष भी पूर्ण हुआ। इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाएं और पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर को गणतंत्र दिवस, जन्मदिन और उनके एक वर्ष के कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर महापौर का जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित लोगों ने नगर निगम के पिछले एक वर्ष के कार्यों की सराहना करते हुए स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
महापौर दीपक बाली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और जनसेवा के दायित्वों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में जो भी कार्य हुए हैं, वे नगर निगम की पूरी टीम और जनता के सहयोग से संभव हो पाए हैं और आने वाले समय में काशीपुर के समग्र विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।
ताजा खबर
- भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज परिहार का निधन; बिंदुखत्ता में शोक की लहर, रानीबाग में किया गया अंतिम संस्कार
- मामूली विवाद में खूनी संघर्ष; सड़क से लेकर पुलिस चौकी और अस्पताल तक भिड़े दो पक्ष, 6 हिरासत में
- भीमताल कांग्रेस में बगावत के सुर? 12 दावेदारों ने भरी हुंकार; बोले- “दलबदलू या पैराशूट प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं”
- लालकुआं नैनीताल बैंक में मैनेजर पद पर रहे, वर्तमान में नोएडा में तैनात दयाल सिंह रावत की सड़क दुर्घटना में मौत
- हल्द्वानी: सरेराह पिता-पुत्री पर हमला; रेलवे स्टेशन के पास युवक ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता का सिर फोड़ा
- एसएसपी का बड़ा एक्शन; शक्तिफार्म चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, अवैध खनन में लापरवाही पड़ी भारी
- उत्तराखंड: कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बहाल; नई SOP जारी, होटल-रेस्टोरेंट को मिलेगा 20% अनिवार्य कोटा
- बिंदुखत्ता: खाली सिलेंडरों के साथ भाकपा (माले) का प्रदर्शन; गैस संकट पर सरकार को घेरा, करों में कटौती की मांग
- बिंदुखत्ता: गैस सिलेंडर के लिए मची लूट, शहीद स्मारक पर जुटी भारी भीड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा, प्रशासन ने दिया रोस्टर का आश्वासन
- लालकुआं : ITBP कैंप में सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण; “स्वर्णिम भारत” की परिकल्पना के साथ विद्यार्थियों में जगाई देशभक्ति


