पहले लोन के पोस्टर से फसाया और फिर काटी जेब ,साइबर ठगों के चंगुल में फसे  ठेकेदार ने हजारों रुपये गवाए

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। जनधन योजना के नाम पर लोन देने का सपना दिखाकर पोस्टर चिपकाने वाले शातिर ठगों ने अब सीधे शहर की दीवारों को अपने अपराध का औजार बना लिया है। “लोन ही लोन” नामक भ्रामक पोस्टर से लोगों को फांसने वाले इन जालसाजों ने लालकुआं के वरिष्ठ ठेकेदार गंगा पाठक को अपना शिकार बना डाला। पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1200 और फिर खाते में 7500 रुपए ट्रांसफर करवाकर जालसाज चंपत हो गए।

पोस्टर में “धोखेबाजों से सावधान” जैसी चालाक लाइन लिखकर ठगों ने अपनी पहचान छुपाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब उनका फरेबी चेहरा सामने आने लगा है। वार्ड नंबर 6 रेलवे बाजार में चिपकाए गए ऐसे ही एक पोस्टर ने गंगा पाठक को भरोसे में लिया और अब न तो फोन उठाया जा रहा है, न कोई ठिकाना पता चल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  वाह री व्यवस्था! डेढ़ दशक बाद डॉक्टर मिली, पर गरीबों का हक छिन गया

धमकी पर उतर आए जालसाज
जब पीड़ित ने ठगों से अपने पैसे वापस मांगे तो उल्टा उन्हें धमकी मिलने लगी—“तेरा बैंक खाता सीज करवा देंगे।” यानी ठगी करने के बाद ये साइबर गुंडे अब पीड़ितों को डराने लगे हैं। यही नहीं, नगर में कई जगह इन जहर-बुझे पोस्टरों के जरिए ये गिरोह बेरोजगारों और जरूरतमंदों को शिकार बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: खनन कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से की जीवनलीला समाप्त

अब कार्रवाई की बारी
अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार ने इस पूरे मामले पर सख्त तेवर अपनाते हुए कहा—“अब इन ठगों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। हम स्वयं कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराएंगे और क्षेत्र की जनता को इनके खिलाफ जागरूक करेंगे।”

जनता से अपील
लालकुआं पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे पोस्टर लगाने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साथ ही लोगों से अपील है कि इस तरह के झूठे लालच में न आएं, कोई भी वित्तीय जानकारी साझा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने रोका, तो देवर संग मेला देखने गयी महिला के साथ देवर के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad