पहले भाभी गंगा में कूदी, दो दिन बाद देवर ने भी इसी घाट के पास से लगाई छलांग

खबर शेयर करें -

देहरादून: ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज शाम को 72 सीढ़ी घाट के पास से एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवक की भाभी ने भी इसी घाट के पास से छलांग लगाई थी. बहरहाल पुलिस गंगा नदी में देवर-भाभी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा; गूलर बाजार के पास बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 9 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में आज शाम करीब चार बजे एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा और टहलने लगा. उसके कुछ देर बाद उसने गंगा नदी में छलांग लगा दी. वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि घाट पर युवक की जैकेट, जूते, टोपी और मोबाइल फोन मिला. जिससे युवक की पहचान राजन निवासी आमबाग (ऋषिकेश) के रूप में हुई.

बता दें कि 18 फरवरी को एक महिला ने भी 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी. उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी. बाद में महिला की पहचान सोनी उम्र 36 साल निवासी आमबाग के रूप में हुई थी. आज जिस युवक ने 72 सीढ़ी घाट के पास से गंगा नदी में छलांग लगाई है, वो सोनी का देवर है.

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक चुनौतियों के बीच काशीपुर को नंबर वन का खिताब दिलाना दीपक बाली के सामने बड़ी चुनौती! प्रदेश के 11 नगर निगमों की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल

प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा सोनी की तलाश जारी थी, लेकिन आज शाम महिला के देवर ने भी गंगा नदी में छलांग लगा दी है. दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाभी और देवर ने गंगा नदी में छलांग क्यों लगाई. इस संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रोजाना नकली मावे और पनीर से सजती हे काशीपुर की मंडी, मिलावटखोरों के आगे बेअसर साबित हो रहा धामी सरकार का शासनादेश !