रक्षाबंधन पर भाई के गुडलक के लिए बहनें जरूर करें ये 5 काम, भाई का चमक जाएगा भाग्य

खबर शेयर करें -

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। इस दिन बहनें भाई के हाथ पर राखी बांधती हैं। साथ ही भाई इसके बाद उपहार देते हैं। आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त की रात और 31 की सुबह मनाया जाएगा।

क्योंकि 30 अगस्त को को सुबह पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा काल आरंभ हो जाएगा और यह रात 9.02 बजे समाप्त होगा। इसलिए या तो राखी रात को 9 बजकर 2 मिनट के बाद बांधी जाए या फिर सुबह 7 बजे से पहले बांधी जाए क्योंकि इसके बाद पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी। लेकिन ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन बहनें अगर शास्त्रों के अनुसार इस दिन ये 5 कर लें, तो भाई के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रह सकता है। आइए जानते हैं राखी बांधते समय बहनों को क्या करना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  तहबाजारी के नाम पर व्यापारियों से बदसलूकी पर महापौर बाली का बड़ा एक्शन, ठेका निरस्त

केसर का लगाएं तिलक

रक्षाबंधन पर बहनें भाई के माथे पर तिलक करती हैं। साथ ही आमतौर पर यह तिलक रोली से किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर इस दिन बहनें अगर केसर का तिलक करें तो भाई के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। साथ ही गुरु ग्रह की असीम कृपा रहेगी

भाई को दें नारियल

यह भी पढ़ें 👉  तहबाजारी के नाम पर व्यापारियों से बदसलूकी पर महापौर बाली का बड़ा एक्शन, ठेका निरस्त

बहनों को राखी बांधने के बाद भाई को नारियल जरूर देना चाहिए। क्योंकि नारियल को शास्त्रों में श्रीफल बताया है और श्री फल देने से जीवन में संपन्नता बनी रहती है। साथ ही नारियल का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

राखी बांधते समय बोले ये मंत्र

बहनें जब भाई के हाथ पर राखी बांधे तो उनको ये मंत्र बोलना चाहिए।

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥

रुमाल जरूर दें

रक्षाबंधन पर बहनों द्वारा छोटे भाइयों को कुछ वस्त्र देने का विधान है। इसलिए अगर धन का अभाव हो तो बहनें भाई को रुमाल दे सकती हैं। ऐसा करने से उनके जीवन में धन का अभाव नहीं रहेगा। क्योंकि रुमाल का संबंध शुक्र ग्रह से है और शुक्र ग्रह धन के दाता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तहबाजारी के नाम पर व्यापारियों से बदसलूकी पर महापौर बाली का बड़ा एक्शन, ठेका निरस्त

बहनें दें भाई को कुछ रुपये

बहनें रक्षाबंधन पर भाई को गुडलक के रूप में कुछ न कुछ रुपये जरूर दें। ये रुपये भाई के गुडलक को बढ़ाते हैं।