भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें दे डाली खुली चुनौती, सबसे पहले उन पर (गोदियाल) कार्रवाई करके दिखाएं

On the statement of BJP State President Mahendra Bhatt, former Congress State President Ganesh Godiyal gave him an open challenge, first take action against him (Godiyal).

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बड़े बोल, भाजपा के लिए सिरदर्द बन गए हैं। बचाव में उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर अब पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें खुली चुनौती दे डाली है। गोदियाल ने कहा महेंद्र भट्ट मंत्री इस प्रकरण में विरोध कर रहे लोगों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं, लेकिन वह चुनौती देते हैं, कि सबसे पहले उन पर (गोदियाल) कार्रवाई करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा माफी मांगने के बजाए लोगों को धमकाने का काम कर रही है। लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। महेंद्र भट्ट इस प्रकरण में कार्रवाई करके दिखाएं, वह अपनी घर- लख बेचकर भी ऐसे लोगों के साथ खड़े रहेंगे। पहले भाजपा बड़े लोगों को धमकाती थी, अब आम लोगों को भी धमकाने ल है। कहा कि उन्होंने पहाड़ का पानी पिया है, वह इसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सियासी तूफ़ान के बाद हरक सिंह रावत गुरुद्वारे की शरण में! अपमानजनक टिप्पणी पर झुके सिर , गुरु घर में की सेवा, संगत से मांगी माफ़ी

बता दें कि भट्ट ने कहा था कि वर्तमान प्रकरण में कुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया में टिप्पणीयां पोस्ट की जा रही हैं। विशेषकर राजनीतिक व्यक्तियों के बयान सामने आ रहे हैं, जो कि बेहद गैरजिम्मेदाराना हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए। वे इस बारे में मुख्यमंत्री से कहेंगे कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: त्यूणी में LPG गैस रिसाव से दम घुटने से 3 राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत, कमरे से आ रही थी तेज गंध

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय: बीटेक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें