कानपुर से अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आये पर्यटक की ह्रदय गति रुकने से मौत

Tourist who came from Kanpur to visit Nainital with his friends died due to heart attack

खबर शेयर करें -

राजू अ­नेजा,नैनीताल। कानपुर से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए  पर्यटक की टिफिन टॉप नामक पर्यटन स्थल से लौटते समय अचानक हालत बिगड़ गई । जिसको उसके दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सगाई के कुछ समय बाद ही उजड़ गईं खुशियां, क्षेत्र में शोक

 

 

बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय शबाब अहमद अपने 6 दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था और नैनीताल के एक होटल में रुका था। आज सुबह इन लोगों ने होटल से चैक आउट किया और टिफिन टॉप घूमने चले गए। लौटते समय शबाब की तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल भर्ती किया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को इसकी सूचना दे दी ।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: मर्चेंट नेवी कर्मी के घर से 15 लाख के जेवरात और नगदी साफ; क्षेत्र में दहशत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में मेडिकल कारोबारियों का हल्लाबोल: 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद, एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन