पेट्रोलियम कंपनियों के घाटे से बढ़े गैस सिलेंडर के दाम:50 रुपए महंगा, उज्ज्वला के लाभार्थियों को भी झटका; कल से लागू, जानें नई कीमतें

खबर शेयर करें -

देहरादून: देश की आम जनता के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है. सरकार ने एलपीजी के दाम बढ़ा दिए हैं. उज्ज्वला और जनरल कैटेगरी के ग्राहकों दोनों के लिए गैस की कीमत में बढ़ोतरी की गई है. आइए जानते है कि उत्तराखंड में अब कितने रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा.

केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी है, उसी हिसाब से उत्तराखंड में जनरल कैटेगरी में मिलने वाला 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 872 में मिलेगा. फिलहाल 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 822 है. इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 522 की जगह 572 रुपए का मिलेगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का 'ग्रीन फेस्टिवल' हरेला 16 जुलाई को: प्रकृति, आस्था और खुशहाली के अनूठे पर्व की तैयारियां शुरू

इसके अलावा केंद्र सरकार ने आज डीजल और पेट्रोल पर भी एक्साइज ड्यूटी में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. ये दरे भी मंगलवार से लागू होगी. मंगलवार से पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 प्रति लीटर होगी. लेकिन राहत की बात ये है कि बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी का आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. केंद्र सरकार ने साफ किया है कि बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी का बोझ आम उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें 👉  डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत, बहनों के सिर से उठा भाई का साया

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव विवेक गोयल ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए दाम नहीं बढ़ाए गए है. साथ ही बताया है कि अभी तक कंपनी के पोर्टल पर बड़े हुए दाम नहीं आए और अगर दाम बढ़ते है तो रात 11 बजे पोर्टल पर पेट्रोल डीजल के दाम में अपडेट हो सकते है.

यह भी पढ़ें 👉  हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में: दुष्कर्म का है आरोप, पुलिस कार्रवाई के दौरान पीया संदिग्ध पदार्थ, हायर सेंटर रेफर
Ad