लगातार घटता जा रहा है गौला का स्तर, पहुंचा 102 क्यूसेक.. बढ़ने लगी शहर में पानी की समस्याएं

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी की समस्याएं भी बढ़ने लगी है। पानी की आपूर्ति के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सबसे ज्यादा पानी की किल्लत दमुवाढुंगा, लालडाठ रोड, विकास नगर, कठघरिया और बजूनिया हल्दू में होती है। जिसके लिए जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति को 14 टैंकर लगाए हैं, जो इन जगह पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेले की हरियाली में रंगा काशीपुर, पर्वतीय समाज ने विधायक कार्यालय में मनाया लोक आस्था का पर्व

ईई आरएस लोशाली ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है वहां जल संस्थान का टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। साथ ही यहां बने कंट्रोल रूम पानी से जुड़ी शिकायतें आ रही हैं उन समस्याओं के लिए मौके पर जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंच कर समाधान किया जा रहा है। सिंचाई के सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि इधर गौला का जल स्तर भी लगातार घटता जा रहा है जो अब 101 क्यूसेक पर पहुंच गया है।  रोजना 30 क्यूसेक पानी पेयजल के लिए जल संस्थान को दिया जाता है। गौलापार, देवलचौड़, लालकुंआ और कठघरिया में सिंचाई के लिए हफ्ते में दो दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद खबर!वरिष्ठ समाजसेवी संजीव चौधरी का हृदयगति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गौला का जल स्तर
दिन                  जल स्तर 
मंगलवार          113
बुधवार             112
गुरुवार             110
शुक्रवार            108  
शनिवार           102
रविवार             101

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'भगवद् गीता' शिक्षा पर विवाद: कांग्रेस ने बताया 'भगवाकरण', सरकार ने कहा 'जीवन दर्शन'

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें