हिमालय प्रहरी

शासन ने किए 2 आईएएस और 10 पीसीएस अफसरों के तबादले

खबर शेयर करें -

देहरादून । उत्तराखंड से बड़ी खबर शासन ने किए 2 आईएएस और 10 पीसीएस अफसरों के तबादले।


शासन द्वारा  2 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है ।
यह भी पढ़े 👉 11 साल तक जिस लड़की को ढूंढा गली गली वह पड़ोस में मिली
आईएएस हरबंस सिंह से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा हटा दिया गया है जबकि आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को सचिव प्रभारी आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है इसके साथ ही पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार के स्थान पर मूल तैनाती दी गई है साथ ही पीसीएस अधिकारी प्रत्यूष सिंह को सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर भेजा गया है और उनकी जगह पीसीएस अधिकारी रिचा सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है, राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया है योगेश सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग , रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है।

पढ़िए पूरी लिस्ट—

Exit mobile version