गुलदार ने हमला कर तीन साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें -

पौड़ी। यहां गुलदार ने हमला कर तीन साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। घटना से बालिका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम कोटद्वार दुगड्डा ब्लाक अंतर्गत गोदी गांव निवासी चंद्र मोहन डबराल के 3 वर्ष की बिटिया आकांक्षा घर के आंगन में खेल रही थी इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गुलदार बच्ची को उठाकर ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। बच्ची घर से 200 मीटर दूर गंभीर अवस्था में झाड़ियों में पड़ी हुई मिली। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बिगड़ी तबीयत: बिंदुखत्ता में दुग्ध समिति सचिव महेंद्र सिंह कन्याल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

यह भी पढ़े 👉 11 अप्रैल राशिफल: सिंह और कन्या राशि सहित इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी करेंगी कृपा

घटना से बालिका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीण भयभीत होने दे साथ ही घटना से आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने पहरा लगाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर किया जानलेवा हमला, गर्दन पर वार; बचाव में कटा अंगूठा

इधर रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया सर्च अभियान चलाने के साथ ही पिंजरा लगाने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का ‘चर्चित आरओबी’ बना अब स्थायी मरीज, हर बार मरम्मत का इंजेक्शन फिर भी बीमारी बरकरार! एक बार फिर 5 दिनों के लिए गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad