राजू अनेजा,काशीपुर। एक महिला ने बाल रोग विशेषज्ञ पर एक्सपायरी डेट की वैक्सीन लगाने का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कविनगर कॉलोनी निवासी शिप्रा गहलौत ने सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि उसका बच्चा 18 जनवरी, 2025 को हुआ था। 06 मार्च को उसका पहला वैक्सीनेशन होना था। वह बच्चे को टीका लगवाने के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक बाल रोग चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गई। वहां उससे तीन वैक्सीन लगाने के छह हजार रुपये लिए। आरोप है कि डॉक्टर ने अपने चैंबर में रखे फ्रिज से निकालकर उसके बच्चे को हेक्सा सील वैक्सीन लगा दी। वैक्सीन का कार्ड चेक करने पर उस पर दिसंबर-2024 की एक्सपायरी लिखा मिला। आरोप है कि इस बारे में डॉक्टर से बात करने पर उसने अपने स्टाफ की गलती बताकर मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया, जबकि वैक्सीन उसने खुद फ्रिज से निकाली थी। शिप्रा ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस के अलावा डीएम, एसडीएम और सीएमओ से भी की है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- पोते के साथ टहलते वक्त मिला राज्यपाल बनने का बुलावा, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी; उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- तराई पूर्वी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई: शांतिपुरी में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक वाहन छोड़कर फरार
- खटीमा में 100 किलो सोना गड़ा होने का झांसा देकर थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन हड़पने का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्तार
- ‘उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा’ को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र
- सिंचाई विभाग के जेई का राजकीय आवास के बाथरूम में मिला शव; करंट लगने से मौत की आशंका
- शादी की खुशियों के बीच मातम, मोर्चरी के बाहर मां के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बेटा
- शुरू होने जा रहे पाताल भुवनेश्वर गुफा के कपाट; नवरात्र के पहले दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, दो माह बाद मिला प्रवेश
- उत्तरकाशी और बागेश्वर में लगे भूकंप के तेज झटके; 4.2 रही तीव्रता, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
- जसपुर में भीषण सड़क हादसा: टाटा 709 और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल

