हल्द्वानी: शराब के नशे में फौजी का उत्पात, पत्नी का दराती से फोड़ा सिर, बेटे की उंगली काटी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : मुखानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत पूर्व फौजी अपने ही परिवार पर हमलावर हो गया। उसने दराती से पत्नी पर हमला किया। बेटा, मां को बचाने आया तो फौजी ने ताबड़तोड़ हमले कर उसकी अंगुली काट दी। इतने से भी दिल नहीं भरा तो परिवार को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। परिवार ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। नाकाम होने पर आरोपी फौजी भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

काम कर रही थी बीवी, फौजी ने कर दिया हमला
नवाड़ सैलानी फतेहपुर मुखानी निवासी देवेंद्र चंद्र पूर्व फौजी है और यहां अपनी पत्नी गीता देवी व तीन बच्चों के साथ रहता है। गीता के मुताबिक बीती 23 फरवरी की रात वह घर की लॉबी में काम कर रही थी। तभी देवेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही देवेंद्र हाथ में दराती लेकर पहुंच गया और गीता के सिर पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बाजपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बेटाबचाने दौड़ा तो उस पर भी कर दिया हमला

सिर पर हुए हमले में गीता बुरी तरह लहूलुहान हो गई। दर्द से गीता चीखी तो उसका बेटा अभिषेक उसे बचाने दौड़ा। अभिषेक को अपनी ओर आता देख देवेंद्र ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमले कर दिया। पहला हमला उसने अपने बेटे अभिषेक की छाती पर किया और फिर दराती से उसकी अंगुलियां काट दी। दोनों बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगे। जिसके बाद नशे में धुत फौजी ने गैस सिलेंडर खोल पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। गीता और उसके बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  इंसाफ !दुष्कर्म के झूठे आरोप में लड़के ने काटी 4 साल की सजा, अब दोषमुक्त पाए जाने पर उतनी ही सजा जेल में काटेगी झूठा आरोप लगाने वाली लड़की

लोंगो की भीड़ जुटी तो फरार हुए फौजी

शोर-शराबे की वजह से इलाके में भीड़ जमा हो गई। खुद को फंसता देख देवेंद्र मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गीता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने अपने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि गीता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
पत्नी के नाम दर्ज प्लॉट अपने नाम कराना चाहता था देवेंद्र
गीता ने पुलिस को बताया कि रतनपुर इसाई लामाचौड़ में उसके नाम पर एक प्लॉट है। देवेंद्र चाहता था कि उक्त प्लॉट गीता उसके नाम पर कर दे। इसको लेकर वह पिछले कई दिनों से दबाव बना रहा था, लेकिन देवेंद्र की आदतों को देखते हुए वह लगातार ऐसा करने से मना कर रही थी। आरोप है कि इसी वजह से वह सोमवार को नशे में धुत होकर घर पहुंचा और जान से मार डालने की नीयत से उस पर हमला कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : घूस लेते रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस ने 35 सौ रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें