हल्द्वानी : कोतवाली में सास-बहू की तकरार के बीच आए जीजा-साले में जमकर हुई मारपीट, शांति भंग की धारा में चालान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, । पुलिस डेढ़ साल पहले हुई शादी बचाने की कोशिश कर रही थी और तभी सास-बहु में में जुबानी भिड़ंत हो गई। बात इतनी बढ़ी कि सास-बहू की तकरार के बीच आए जीजा-साले में जूतमपैजार हो गई। किसी तरह पुलिस ने दोनों को अलग किया और कोतवाली में बिठा दिया। बाद में उनका चालान हुआ और हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में प्रतिबंधित 'इंडियन रूफ्ड टर्टल' के साथ 1 युवक गिरफ्तार: वन विभाग ने 2 कछुए किए बरामद, आरोपी 14 Days के लिए जेल भेजा गया

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की खटीमा निवासी युवक से करीब डेड़ साल पहले शादी हुई थी। हालांकि शादी के कुछ ही दिन बाद परिवार में विवाद होने लगे। बात इतनी बढ़ी कि विवाद पुलिस तक पहुंच गया।

दंपति ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की। चौकी और थाने से होता हुआ मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया। पहली कांउसिलिंग के बाद शनिवार को दंपति को दूसरी काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। महिला के साथ उसका भाई और युवक के साथ उसकी बुजुर्ग मां थी। हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्ष बाहर निकल रहे थे कि तभी सास-बहु में कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में किसानों के साथ करोड़ो की धोखाधड़ी: फर्जी दस्तावेजों से हड़पे ₹2 to 2.5 करोड़, फर्म संचालक सहित 5 लोगों पर FIR दर्ज

युवक ने मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी युवती ने अपने पति का मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवक ने उसे रोका तो युवती के भाई बीच में आ गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में गूंजी नर्सिंग महापंचायत की आवाज: वर्षवार भर्ती और 2500 पदों पर बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन
Ad