हल्द्वानी : किशोरी से छेड़छाड़ पर गुस्साई भीड़ ने मनचले को जमकर धुना, बचाने आए परिजनों की भी हुई पिटाई

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में एक आशिक को लड़की छेड़ना भारी पड़ गया. यहां लोगों ने न सिर्फ किशोर के सिर से आशिकी का भूत उतारा, बल्कि बीच बचाव करने आए किशोर के परिवारवालों की भी जमकर धुनाई की. ये पूरा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के खेड़ा पुलिस चौकी इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक अंसारी कॉलोनी में रहने वाला किशोर पास में ही रहने वाली किशोरी को बीते कई दिनों से परेशान कर रहा था. सोमवार को भी किशोर ने किशोरी के घर के पास पहुंचकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया. किशोर की ये हरकत वहां मौजूद कुछ लोगों ने देख ली, जिसके बाद उन्होंने किशोर की जमकर पिटाई की.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मामला बढ़ा तो किशोर के परिवार वाले भी मौके पर आ गए. उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास का किया, लेकिन लोगों को गुस्सा सांतवें आसमान पर था और उन्होंने किशोर के घरवालों की भी जमकर धूनाई कर दी. इस दौरान किशोर और उसके घरवालों को कई चोटें आई है, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कर दिया. अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच की जा रही है, जो भी लोग दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका
Ad