हल्द्वानी : नवजात बच्चे को अपने-अपने घर ले जाने की जिद पर अस्पताल के गेट पर ही ससुराल और मायके पक्ष में जमकर हुई मारपीट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  राजकीय महिला अस्पताल में बुधवार को दो पक्षों के बीच नवजात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चल गये। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए बच्चे को उसकी मां के साथ घर भेज दिया। साथ ही बच्चे के पिता और उसके भाईयों को पकड़कर चौकी ले गई। जहां पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।

गौलापार के देवला तल्ला निवासी नफीस की पत्नी नाजिया ने बीती 28 सितंबर को महिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा बैराज में फंसा मिला नेपाल आर्म्ड फोर्स के जवान का शव: मामा के साथ नहाते समय नदी के तेज बहाव में बहे थे, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जैसे ही नाजिया बच्चे को लेकर अपनी मां अफरोज अंसारी के साथ अस्पताल के गेट पर पहुंची तो नफीस के परिजन वहां आ धमके और बच्चे को अपने घर ले जाने की जिद करने लगे।

इसी बीच नफीस अपने भाई रईस के साथ वहां पहुंच गया। नाजिया की मां व भाई बंटी की नफीस, उसके भाई व मां जरीना से बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अस्पताल गेट पर ही मारपीट शुरू कर दी। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन ने नाजिया को एंबुलेंस से बच्चे संग उसके मायके भेज दिया। इधर, नाजिया की मां अफरोज ने बताया कि बच्चे का जन्म ऑपरेशन से हुआ था। टांके कटने तक वह बेटी और बच्चे को अपने साथ रखना चाहती थी। जिसका नफीस के परिजन विरोध कर रहे थे।

नफीस के भाई रईस ने बताया कि उसके बड़े भाई के पहले बच्चे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। सभी बच्चे को खुशी-खुशी घर लाना चाहते थे। नाजिया के परिवार वालों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। उन्होंने बच्चे को रस्में होने के बाद ननिहाल में भेजने की भी बात कही, लेकिन वह नहीं माने। उलटा मारपीट पर उतारू हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम कलसिया पुल के विस्तार का रास्ता साफ: प्रशासन व नगर निगम ने जेसीबी चलाकर हटाया अतिक्रमण; मानसून से पहले निर्माण पूरा करने का लक्ष्य