हल्द्वानी : युवक के युवती की फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल करने से हुआ बवाल, दो पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। युवक ने युवती की फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दी। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर वार्ड 13 की निवर्तमान पार्षद और उनके बेटे सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। राजपुरा वार्ड 13 निवासी महिला ने बताया कि उन्हीं के पड़ोस में उनके बेटी और दामाद रहते हैं।

उनके दामाद की छोटी बहन की मार्च में शादी होनी है। आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले विजय ने युवती के फोटो और वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। जब दामाद ने इसका विरोध किया तो विजय और उसके साथी राजपुरा पड़ाव निवासी निक्की, विक्की, विवेक, सुभाष, बबलू, सोनू घर में घुसे और उनकी गर्भवती बेटी और उसके पति से मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उर्वशी बाली ने साझा की ससुराल की अनूठी कहानी, बहू के सपनों को मिले सम्मान तो बनेगी परिवार की पहचान

शोर सुनकर जब वह बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। मारपीट की सूचना निर्वतमान पार्षद मुन्नी कश्यप को दी तो वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  देश की रक्षा में तैनात जवान की अंतिम विदाई पर नम हुईं आंखें, महापौर दीपक बाली ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

वहीं दूसरी तरफ राजपुरा पड़ाव निवासी सुभाष का आरोप है कि निर्वतमान पार्षद मुन्नी कश्यप उनका बेटा ध्रुव कश्यप अपने साथी राजन, अमन और बबली के साथ उनके घर पहुंचे और उनके बेटे विशाल को घर से निकालकर पुलिस के सामने बुरी तरह पीटा। पुलिस ने निर्वतमान पार्षद मुन्नी सहित दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 23 साल पुराना 'जेनी प्रकरण' फिर गरमाया; खुद को जेनी बताने वाली महिला के जल्द सबूतों के साथ सामने आने के दावे से सियासत में हलचल

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि जांच एएसआई दिगंबर दत्त को सौंपी गई है।