हल्द्वानी : सचिन पायलट ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला, बोले युवा ही केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे हल्द्वानी पहुंच चुके हैं और उनकी चुनावी जनसभा इस वक्त रामलीला मैदान में चल रही है। सचिन विधायक सुमित हृदयेश के साथ स्वयं वाहन चलाकर पहुंचे और सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले धामी सरकार ने खोला दायित्वों का पिटारा: लगातार तीसरे दिन छह नेताओं को सौंपी कमान, दायित्वधारियों की संख्या 100 के पार

सचिन ने कहा कि इस बार पूरे देश में बदलाव की लहर है और कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में खड़ी है। भाजपा केवल धर्म और जाति की बात पर वोट कमाना चाहती है पर अब जनता सब जान चुकी है और भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IPS निवेदिता कुकरेती बनीं IG कुमाऊं, रिद्धिम अग्रवाल को मिली कानून व्यवस्था की कमान; PPS और PCS अफसर भी बदले

भाजपा के पास जनता के सवालों के जवाब नहीं हैं और न ही यह सरकार जवाब देना चाहती है। रोजगार,महंगाई और भ्रष्टाचार पर बात करने से डरती है। नेताओं की आवाज दबाने और विपक्ष को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पर अब जल्द नतीजे सामने आएंगे और इस बार कांग्रेस को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले धामी सरकार ने खोला दायित्वों का पिटारा: लगातार तीसरे दिन छह नेताओं को सौंपी कमान, दायित्वधारियों की संख्या 100 के पार