‘पत्नी से परेशान हूं, अक्सर देती है धमकी’, सुसाइड नोट में लिखकर फंदे पर लटका शख्स

खबर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से है। यहां एक शख्स अपनी से परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूल गया। युवक द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना मिलते ही पैलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को युवक की जेल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने सुसाइड का कारण अपनी पत्नी को बताया है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी पत्नी से परेशान है। क्योंकि, उसकी पत्नी उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की देती है।

यह मामला बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव का है। गांव निवासी 28 वर्षीय केशव प्रसाद का शव शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर की कोठरी में फांसी के फंदे से लटका मिला। जिस वक्त केशव ने फांसी लगाई उस वक्त घर पर कोई नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केशव का पिता रघुराई प्रजापति खेत पर पानी लगाने गए थे। तो वहीं, उसकी पत्नी करीब साढ़े सात बजे घर से कुछ दूरी पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

लगभग आधा घंटे बाद वह पानी भरकर लौटी तो पति का शव लटका देख चीख पुकार मचाई। पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मृतक के पिता व भाई को घटना की जानकारी दी। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक केशव प्रसाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस को मृतक केशव की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी उसके परिजन को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी।

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

विरोध करने पर आए दिन उससे विवाद करती थी। इससे वह काफी परेशान था, वह स्वेच्छा से जान दे रहा है, इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार नहीं हैं। मृतक के पिता ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र दिया है। इसमें बताया कि केशव की शादी भरुआ सुमेरपुर से 9 मई 2022 को हुई थी। वह दो माह पहले हैदराबाद से मजदूरी करके घर लौटा था। उन्होंने किसी भी आरोप से इनकार किया है। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

मृतक के पिता ने आत्महत्या का कारण पता होने से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad