गाड़ी में हवा भरने के लिए नहीं लगानी होगी लाइन! इस सस्ते डिवाइस से सारा काम होगा आसान

खबर शेयर करें -

कार, स्कूटर और बाइक अब आम हो गए हैं, ज्यादातर घरों में आपको इनमें से कोई न काई वाहन जरूर मिल जाएगा. कई बार आपने अपने पापा या भाई को गाड़ी, स्कूटर और बाइक के टायर में हवा भरवाने के लिए जाते हुए देखा होगा और इसके लिए उन्हें घंटों का समय लगा होगा.

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और आपके पापा या भाई को कार, स्कूटर और बाइक के टायर में हवा भरवाने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा, क्योंकि Portronics ने एक ऐसा गैजेट पेश किया है, जो घर में ही वाहनों के टायर में हवा भर देगा. आपको बता दें ये गैजेट कीमत में काफी सस्ता है. इसलिए इसे सभी लोग आसानी से अफोर्ड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

वायु लाईट गैजेट भरेगा टायरों में हवा

पोर्टोनिक्स ने मल्टी-परपज़ टायर इन्फ्लेटर वायु लाईट का लॉन्च किया है. कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल वायु लाईट वाहन चलाने वाले हर व्यक्ति की ट्रैवल किट में ज़रूर होना चाहिए. आप लम्बी रोड ट्रिप पर जा रहे हैं, एडवेंचर कैंपिंग के लिए जा रहे हैं, वायु लाईट को आप आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं. यह इमरजेन्सी में हमेशा काम आने वाला है और आप जब चाहें, जहां चाहें इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, आपको बाहर से सहायता लेने की कोई ज़रूरत नहीं होगी.

वायु लाईट डिजिटल एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसके 12 वोल्ट डीसी सिगरेट लाईटर पोर्ट के ज़रिए इसे पावर्ड किया जा सकता है. पावर सोर्स में प्लग-इन करते ही, डिस्प्ले के नज़दीक दिए गए बटन्स की मदद से 150psi तक प्रेशर सेट करना होता है, इसके बाद फिलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाती है. वायुलाईट प्री-कन्फीगर्ड प्रेशर तक टायर को भरने के बाद ऑटोमेटिकली स्विच ऑफ हो जाता है. बटन की मदद से एयर फिलिंग को स्टार्ट या स्टॉप भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर बेहद उपयोगी है; इसमें तीन नॉज़ल्स हैं, जिनकी मदद से मोटरसाइकिल, कार और फुटबॉल को रीफिल किया जा सकता है. वायु लाईट में बिल्ट-इन ब्राईट एलईडी लाईट भी है, जिससे आप कम रोशनी में भी टायर रीफिल कर सकते हैं, और यह लाईट आस-पास से गुज़रने वाले वाहनों के लिए कॉशन लाईट की तरह काम करती है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

वायु लाईट की प्राइस

पोर्टोनिक्स वायु लाईट को मात्र 1,549 रुपये की डिस्काउन्टेड कीमत पर 12 महीने की वारंटी के साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाईट Portronics डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है. पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाईन एवं ऑफलाईन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad