
शासन ने बदले पहले जारी आदेश
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 की ओर से 22 जुलाई 2026 को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, प्रशासनिक एवं कार्यहित में पहले जारी आदेश में संशोधन किया गया है। इससे पहले 16 जून 2026 को डॉ. वसुधा मिश्रा की तैनाती उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में की गई थी, लेकिन अब उन्हें काशीपुर भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मासूमों और अभिभावकों को मिलेगी बड़ी राहत
बाल रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण अभिभावकों को बच्चों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों या मुरादाबाद, रुद्रपुर और हल्द्वानी जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। नई विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती से अब नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों तक को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत
नई बाल रोग विशेषज्ञ के आने से उपजिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। बच्चों से जुड़ी बीमारियों का समय पर उपचार, नियमित जांच और विशेषज्ञ परामर्श अब अस्पताल में ही उपलब्ध होगा। इससे अस्पताल में मरीजों का भरोसा भी बढ़ने की उम्मीद है।
इलाके के हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
डॉ. वसुधा मिश्रा की तैनाती का लाभ केवल काशीपुर शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हजारों परिवारों को भी मिलेगा। स्थानीय लोगों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें