काशीपुर के मासूमों को अब इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर,सरकारी अस्पताल को मिली नई बाल रोग विशेषज्ञ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे उपजिला चिकित्सालय काशीपुर को बड़ी राहत मिली है। अब शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मासूम बच्चों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उत्तराखंड शासन ने डॉ. वसुधा मिश्रा की तैनाती काशीपुर अस्पताल में करते हुए उन्हें बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया है।

 

शासन ने बदले पहले जारी आदेश

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 की ओर से 22 जुलाई 2026 को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, प्रशासनिक एवं कार्यहित में पहले जारी आदेश में संशोधन किया गया है। इससे पहले 16 जून 2026 को डॉ. वसुधा मिश्रा की तैनाती उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में की गई थी, लेकिन अब उन्हें काशीपुर भेजने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 9-A-Side गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच: हल्द्वानी और बिंदुखत्ता (दानू FC) फाइनल में, लखनऊ और पीलीभीत को दी मात

मासूमों और अभिभावकों को मिलेगी बड़ी राहत

बाल रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण अभिभावकों को बच्चों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों या मुरादाबाद, रुद्रपुर और हल्द्वानी जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। नई विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती से अब नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों तक को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट: 7 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, सफर पर निकलने से पहले जानें IMD का ताजा अपडेट

अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत

नई बाल रोग विशेषज्ञ के आने से उपजिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। बच्चों से जुड़ी बीमारियों का समय पर उपचार, नियमित जांच और विशेषज्ञ परामर्श अब अस्पताल में ही उपलब्ध होगा। इससे अस्पताल में मरीजों का भरोसा भी बढ़ने की उम्मीद है।

 

इलाके के हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में गूंजी नर्सिंग महापंचायत की आवाज: वर्षवार भर्ती और 2500 पदों पर बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

डॉ. वसुधा मिश्रा की तैनाती का लाभ केवल काशीपुर शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हजारों परिवारों को भी मिलेगा। स्थानीय लोगों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी।

Ad