
राजू अनेजा,काशीपुर। अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बहेला नदी किनारे चल रही शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर शराब बनाने के उपकरण बरामद किए, जबकि भारी मात्रा में लहन को नष्ट कर दिया गया।
जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी स्थित बहेला नदी के किनारे छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुच्चा सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी, कोतवाली आईटीआई को मौके पर कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त दो लोहे के ड्रम, चार प्लास्टिक पाइप, दो एल्यूमिनियम के चौकोर पाइप और दो पीले रंग के प्लास्टिक जार बरामद किए। इसके अलावा करीब 21 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लगभग 3000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया और अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली आईटीआई में मु0अ0सं0 70/2026 धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- महंगाई-बेरोजगारी पर गैरसैंण में घेराव की हुंकार, अलका पाल बोलीं—भाजपा राज में प्रदेश जंगलराज की ओर
- जंगल बचाने को खुद मैदान में उतरे एडीएम विवेक राय, कण्ट्रोल बर्निंग मुहिम के अंतर्गत आग पर कसा शिकंजा
- आबकारी की जिम्मेदारी निभाती खाकी, आईटीआई पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी तोड़ी, आरोपी गिरफ्तार
- ‘पहाड़ की अपनी पार्टी को मिले अवसर’: उक्रांद नेता भुवन पहाड़ी का सरकार पर तीखा हमला, गिनाईं उत्तराखंड की 10 बड़ी पीड़ाएं
- रुद्रपुर: सम्मोहित कर बुजुर्ग महिला से 15 लाख के जेवर ठगे; ‘बुरा साया’ बताकर घर से मंगवाए गहने, पोटली में निकले पत्थर
- रामनगर: बेलगढ़ के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत; बस को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, एक घायल
- पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन की ‘रीढ़’ बनीं महिलाएं; नैनीताल दुग्ध संघ ने महिला दिवस पर बांटा बोनस और किया सम्मान
- बिंदुखत्ता का गौरव: मनीषा बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट; ऑल इंडिया स्तर पर हासिल की 17वीं रैंक
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: मुक्तेश्वर में तापमान सामान्य से 12°C अधिक; उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी के आसार
- आज से बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण के बाद CM धामी पेश करेंगे ₹1.10 लाख करोड़ का बजट


