खटीमा: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, घर के बाहर पानी भरते समय हुआ हादसा

खबर शेयर करें -

खटीमा: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच आसमानी आफत का कहर जारी है। सीमांत क्षेत्र खटीमा में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक 39 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।


 

क्या है पूरा मामला?

 

जानकारी के अनुसार, खटीमा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2, कंजाबाग निवासी ठग्गो देवी पत्नी फिरता सिंह, शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर नल में पानी भर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र में बज रहा लोकप्रियता का ढिंढोरा, लेकिन राजस्व गांव के मुद्दे पर सदन में खामोश दिखे नेताजी

 

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और 108 एंबुलेंस की मदद से ठग्गो देवी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खटीमा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ठग्गो देवी अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

गौरतलब है कि ऊधम सिंह नगर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय में 13 मार्च से सजेगा 119वां 'अखिल भारतीय किसान मेला'; सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad