जानिये आज 8 अगस्त का पंचांग एवम 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आज का उपाय
पंचांग- 8 अगस्त 2023
विक्रम संवत – 2080, अनला
शक सम्वत – 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत – श्रावण
अमांत – श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- अगस्त 08 04:14 AM- अगस्त 09 03:52 AM
कृष्ण पक्ष नवमी- अगस्त 09 03:52 AM- अगस्त 10 04:11 AM
अशुभ काल
राहू – 3:44 PM- 5:23 PM
यम गण्ड – 9:08 AM- 10:47 AM
गुलिक – 12:26 PM- 2:05 PM
दुर्मुहूर्त – 08:29 AM- 09:21 AM, 11:22 PM- 12:05 AM
वर्ज्यम् – 02:00 PM- 03:40 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – 12:00 PM- 12:53 PM
अमृत काल – 08:41 PM- 10:18 PM
ब्रह्म मुहूर्त – 04:14 AM- 05:02 AM
राशिफल
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी हो सकती है और कोई बड़ा ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है, घर की शांति के लिए बातों को नजरअंदाज करना सही रहेगा। जो लोग अपने जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंतित हैं, वे कुछ छोटी-मोटी व्यवस्था करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आंख और कान दोनों खुले रखकर काम करना होगा, नहीं तो कोई काम बिगड़ने की आशंका बन सकती है
आज क्या न करें-आज अहंकार से बचें
शुभ रंग- आसमानी,
उपाय– आज से शिव पुराण पढ़ सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज धन संबंधित मामलों में दिन शुभ रहने वाला है। अगर आपने पहले किसी को धन उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज अधिकारियों की वजह से तरक्की मिलती हुई नजर आ रही है, जो उनकी खुशी का कारण बनेगी। कोई भी निवेश करने से पहले पूरी सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र के शत्रुओं के साथ चल रही अनबन को बहुत ही सूझबूझ और समझदारी से निबटाना चाहिए।
आज क्या न करें- आज किसी को दुध या कोई सामग्री इस तरह की न दें
शुभ रंग- नीला
उपाय– आज से २१ दिन हनुमान चालीसा पढ़ें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिताएं बनी रहेंगी लेकिन धीरे-धीरे उनको खत्म करने का प्रयास करेंगे। संतान की शिक्षा में आ रही अड़चनों की वजह से किसी यात्रा पर जाने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा जातक अगर कार्यक्षेत्र में बदलाव चाहते हैं तो उनके लिए बेहतर यही होगा कि कुछ समय और इंतजार करें।
आज क्या न करें- आज किसी को धोखा दे सकते हैं, ऐसा करने से बचें
शुभ रंग- सी ग्रीन
उपाय–आज हनुमानजी का ध्यान करें
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा और दान-पुण्य के कार्यों में भाग लेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें, लापरवाही की तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि होगी लेकिन कानूनी मामले में मनचाही जीत न मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। आप किसी धार्मिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। आपको किसी छोटे-मोटे लाभ की वजह से बड़े लाभ को जाने नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।
आज क्या न करें- आज घर बिल्ली या कोई जानवर घर न
शुभ रंग- लाल रंग शुभ रहेगा।
उपाय– आज मां दुर्गा की स्तुति करें
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज जल्दबाजी में काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है इसलिए काम पर फोकस रखें, आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी भी तरह का वाद-विवाद आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है इसलिए इनसे दूर रहें और वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी आय निश्चित है इसलिए खर्चों करने में समझदारी दिखाएं। आज आपको यात्रा पर जाते समय बहुत ही सावधानी से वाहन चलाना होगा अन्यथा कोई समस्या हो सकती है।
आज क्या न करें- आज किसी को भी अपना पहना कपड़ा न दें
शुभ रंग- नीला।
उपाय– आज सूर्य को जल दे ं और मंत्र पढ़ें
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों खर्चीला होने वाला है। जिस काम को लेकर काफी दिनों से परेशानी थी, वह आज दूर होगी। व्यापारियों को कोई भी डील बहुत ही सोच समझकर करनी होगी अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी आपके चल रहे कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इससे बचें और काम में स्पष्टता रखें। घर के किसी काम को लेकर आप चिंतित रहेंगे। संतान के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जीवनसाथी से चर्चा करने के बाद ही लें।
आज क्या न करें- आज झगड़ा और विवाद से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा
शुभ रंग- नीला
उपाय– गणेश जी को दूर्वा चढ़ायें
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज नई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। अगर आप प्रॉपर्टी का कोई सौदा करते हैं तो इससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर की जरूरी सुख-सुविधाओं पर आपका काफी धन खर्च होगा। किसी काम में सोच समझकर निवेश करना होगा अन्यथा कोई समस्या हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज के दिन सुख-शांति रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा काम मिलने से काफी प्रसन्नता रहेगी।
आज क्या न करें- आज मेहमानों का अनादर न करें
शुभ रंग- लाल
उपाय– बिजनेस में घाटा होगा कम यदि रोज पढ़ेगें रामायण मनका।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज लाभदायक रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपकी जीत हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और बोझ भी हल्का होगा। किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय मर्यादा का ध्यान रखें, अन्यथा आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई रुका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। लेन-देन के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा कोई समस्या हो सकती है। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों का आपके घर आना-जाना लगा रहेगा।
आज क्या न करें-आज चोरी करने से बचें
शुभ रंग- लाल
उपाय–आज शिव मंदिर जाये और मां पार्वती को श्रृंगार चढ़ायें
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आनंदमय और चिंताओं से मुक्त रहने वाला रहेगा। मनपसंद भोजन पाकर आप संतुष्ट रहेंगे और किसी प्रियजन के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। घर या बाहर किसी दूसरे के काम में दखलअंदाजी करने से बचें, अन्यथा आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा नहीं मिल पाएगा लेकिन फिर भी अपने रोजमर्रा के खर्चे आसानी से पूरे कर पाएंगे। किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से आपको बचना होगा और ज्यादा भागदौड़ से भी आपको बचना चाहिए।
आज क्या न करें- आज मां के लिए कुछ अपशब्द निकालने से पहले सतर्क रहें
शुभ रंग- पिच कलर
उपाय–घर कपूर जलाएँ पति-पत्नी का प्यार बढ़ेगा।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज खुशी से भरा रहने वाला है। काफी दिनों से अटका हुआ कोई पुराना कर्ज चुकाएंगे और सहयोग से रुके हुए काम भी काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। आपकी किसी गलती के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर होगा और वे दूसरे कामों में मन लगाने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देंगे। मन में चल रहे किसी भी भ्रम के बारे में आपको अपने माता-पिता से बात करनी होगी।
आज क्या न करें- आज उधार न लें
शुभ रंग- आसमानी,
उपाय– आज सुंदर कांड पढ़ने से नौकरी की परेशानी दूर होगी।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेगा। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था तो उसे आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। यदि आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांगता है तो एक बार अपनी जेब की तरफ जरूर ध्यान दें।
आज क्या न करें- आज दोस्त से दिल की बात न कहे।
शुभ रंग- लाल
उपाय–रोज मंदिर जायें अच्छा रहेगा।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज तरक्की का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। पारिवारिक रिश्तों में कोई दरार आ रही है, तो उससे भी काफी हद तक दूर कर देंगे। आज आप जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं और उनके लिए कोई तोहफा भी ला सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए कुछ समय निकालेंगे, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। कुछ पुराने लेन-देन परेशानी का सबब बन सकते हैं, जिन्हें आपको समय रहते पूरा करना होगा।
आज क्या न करें- आज किसी को दिल न दें।
शुभ रंग- सफेद
उपाय–बजरंगबाण के पाठ से दिन बनेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें