कुंजवाल का दावा, BJP के 6 विधायक कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, उत्तराखंड की राजनीति में मची हलचल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में नेताओं का हृदय परिवर्तन होने लगा है और प्रदेश में दल-बदल की राजनीति तेज हो गई है. यशपाल आर्य के बाद बीजेपी से 6 विधायक और कांग्रेस में आ सकते हैं, ऐसा दावा पूर्व स्पीकर और जागेश्वर से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया है. उनका दावा है कि इन विधायकों की कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात भी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी का मिशन 2027: लालकुआं से “घर-घर चर्चा, घर-घर संघर्ष” अभियान का शंखनाद; क्षेत्रीय मुद्दों पर जनता को गोलबंद करने की तैयारी

कुंजवाल का इस बार कहना है कि कांग्रेस में आने वाले बीजेपी के इन 6 विधायकों को कांग्रेस आलाकमान से मिलाया गया है. आलाकमान इन विधायकों को लाने के लिए समीक्षा में जुटा है. काबिल नेता जल्द ही कांग्रेस में आएंगे.

कुंजवाल ने कहा कि इन 6 विधायकों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को सौंपे हैं. केंद्रीय नेतृत्व अब इनके बारे में समीक्षा में जुटा है कि किसको पार्टी में लेना है और किसको नहीं. दिसम्बर 15 तक पूरी पिक्चर क्लियर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी का मिशन 2027: लालकुआं से “घर-घर चर्चा, घर-घर संघर्ष” अभियान का शंखनाद; क्षेत्रीय मुद्दों पर जनता को गोलबंद करने की तैयारी

यह भी पढ़े 👉 घाट-पिथौरागढ़ एनएच में खाई में गिरी कार, शिक्षक दंपति और बेटे की मौत

कुंजवाल का कहना है कि इन 6 विधायकों को कांग्रेस में लाने के लिए यह विचार भी चल रहा है कि दूसरे दल से आने वाले इन नेताओं के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का अहित न हो. इसलिए इस मामले में पार्टी आलाकमान गहन समीक्षा में जुटा है, जो पार्टी के हित में रहेगा उसको जल्द ही पार्टी ज्वाइन कराई जाएगी.