लालकुआं: बिन्दुखत्ता के गांधीनगर निवासी और मोहन मेगा मार्ट के मालिक मोहन सिंह गैड़ा (लगभग 48 वर्ष) का वृंदावन तीर्थ यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
परिवार के साथ वृंदावन गए मोहन सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह दुखद खबर उनके रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों तक पहुँची, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
आज उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान गांधीनगर से निकाली गई, और रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।